आज सुबह मैं अचानक सोच में पड़ गया। कितने सालों से मैंने हिन्दी में कुछ नहीं लिखा। हिन्दी में कुछ नहीं पढ़ा। घर पर हिन्दी में लिखी हुई आज सिर्फ़ मेरी माँ की किताबों के अलावा सिर्फ़ धर्मग्रन्थ ही पड़े हैं।
तो आज कुछ अलग करते हैं। नहीं, मुझे इस बात का कोई गर्व नहीं है की लिखते वक्त मैं वाक्यों को हिन्दी में नहीं जोड़ पा रहा। इसका अफ़सोस करने की नौबत ही नहीं आई। परीक्षाओं में हमेशा इस वजह से फायदा ही हुआ है। हालाँकि बात करने में आज भी मैं हिन्दी में ही सबसे अच्छा हूँ, पर जबसे पढ़ना लिखना शुरू किया है तब से लिखने में कक्षा के विषय के अलावा कभी जरूरत ही नहीं पड़ी।
मैं ये सोचने लगा की और मेरे जैसे लोग जो बचपन से अंग्रेज़ी में पढ़ लिख रहे हैं वे कब तक लिखित हिन्दी को सराह पायेंगे। मैं तो अगर ये सोच पा रहा हूँ सिर्फ़ इस वजह से की मेरी माँ हिन्दी साहित्य से जुड़ी हुई है। अगर किसी के घर में माता-पिता इस बात को अहम् ना दें की ये भी एक विचारों को प्रकट करने का माध्यम है तो हमारी आने वाली पीढियां क्या इसे समझ पाएंगी?
-
आप मेरे कहने का मतलब समझ जायेंगे अगर आप मेरे वाक्यों को धयान से पढेंगे। इतने सालों से मेरे हिन्दी ना पढने का असर साफ़ झलक रहा है।
No comments:
Post a Comment